‘RLD से गठबंधन के लिए गिड़गिड़ाए थे मुलायम’

0
जयंत चौधरी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

आरएलडी के महासचिव जयंत चौधरी ने कहा है कि मुलायम सिंह यादव खुद आरएलडी के साथ गठबंधन के लिए फोन पर गिड़गिड़ाए थे, इसलिए पार्टी गठबंधन करना चाहती थी। साथ ही जयंत ने ये भी कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी के आरएलडी से हाथ न मिलाने से पार्टी कमजोर नहीं पड़ी है।

इसे भी पढ़िए :  बीवी ने किया सेक्स से इनकार तो 7 साल की बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

चौधरी बोले, ‘अगर आपका दोस्त आपके सामने गिड़गिड़ाए और मदद की गुहार लगाए, तो क्या आप मदद करने से इनकार कर देंगे? चौधरी साहब(अजित सिंह) ने कुछ गलत नहीं किया। जब मुलायम सिंह फोन पर गिड़गिड़ाए और मदद मांगी तो उन्होंने एसपी के साथ हाथ मिलाने के लिए हां कर दी, फैसला लेने में 2 मिनट लगाए।’

इसे भी पढ़िए :  मुलायम कुनबे में घमासान के पीछे इस शख्स का हाथ! जानिए अंदर की बात

गुरुवार को मथुरा विधानसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार अशोक अग्रवाल का समर्थन करते हुए एक जनसभा में चौधरी ने कहा, ‘एसपी-कांग्रेस गठबंधन की लाठी हम पर अटैक करने के लिए तैयार की गई, लेकिन हम उससे कमजोर नहीं हुए। अब हम और मजबूत हो गए हैं और लाठी को तोड़ देंगे।’

इसे भी पढ़िए :  कर्नाटक : बीजेपी के चार पदाधिकारी बर्खास्त, जानिए क्या है वजह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse