आयकर विभाग ने चुनाव आयोग से कहा, ‘आम आदमी पार्टी’ का चंदा रिकॉर्ड गलत, रद्द होगी पार्टी की मान्यता?

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। हमेशा विवादों में रहने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किले बढ़ सकती है। दरअसल, आयकर विभाग ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी (आप) ने राजनीतिक चंदे को लेकर जो ऑडिट रिपोर्ट पेश की है उसमें करीब 27 करोड़ रुपये के बारे में गलत जानकारी दी गई है।

इसे भी पढ़िए :  EVM में संभव है टैंपरिंग? बता रहे हैं इसकी शुरुआत करने वाले एम एस गिल

चुनाव आयोग को सौंपी गई एक रिपोर्ट में पिछले एक साल से अधिक समय से पार्टी की चंदा सूची की जांच कर रहे विभाग ने कहा है कि 2013-14 और 2014-15 के दौरान आप के चंदा रिकार्ड में ‘तथ्यात्मक विसंगतियां’ हैं और विभिन्न चंदादाताओं से प्राप्त वास्तविक चंदे से मेल नहीं खाता।

इसे भी पढ़िए :  पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम, सुर्खियां और बड़ी खबरें देखिए – GOOD MORNING COBRAPOST

अधिकारियों ने कहा है कि यह आप को आयकर कानून के तहत मिली कर छूट को रद्द करने का आधार हो सकता है और इसके आधार पर पार्टी की मान्यता रद्द करने का कड़ा कदम भी उठाया जा सकता है, लेकिन ऐसे सभी फैसले पूरी तरह से चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में है।

इसे भी पढ़िए :  बिजली कटने से अस्पताल में भर्ती 21 मरीजों की मौत !

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse