नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर है लेकिन सपा में जारी कलह अलग-अलग रूप में सामने आ रही है। इसी बीच शुक्रवार(2 फरवरी) को लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह ने अपने स्टार प्रचारकों के नाम का एलान किया। पार्टी द्वारा घोषित स्टार प्रचारकों की सूची में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम सबसे ऊपर रखा गया है।
लोकदल का स्टार प्रचारक बनने पर फिलहाल मुलायम की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह का कहना है कि मुलायम सिंह उनके साथ हैं। सुनील सिंह ने दावा किया था कि उनकी मुलायम सिंह यादव से कई बार मुलाकात हो चुकी है। मुलायम सिंह लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनेंगे।
सुनील सिंह की स्वीकृति से ये सूची पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसपी सिंह कुशवाहा ने 14 वरिष्ठ नेताओं की सूची जारी की है। लिस्ट में सुनील सिंह को दूसरे तो खुद कुशवाहा को तीसरे नंबर पर रखा है। प्रदेश की काफी पुरानी पार्टी लोक दल का वर्तमान में तो यूपी विधानसभा में कोई विधायक नहीं है, लेकिन यादव कुनबे में जारी कलह के बीच पार्टी की किस्मत चमकाने की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं।
#uppolls2017: लोक दल ने जारी की अपने स्टार प्रचारकों की सूची। pic.twitter.com/d08wcrkcO7
— NBT Hindi News (@NavbharatTimes) February 3, 2017