मुंबई लोकल ट्रेन में खतरनाक स्टंट, दिल थामकर देखिए

0

मुंबई में आये दिन हमें रेलवे में स्टंट करने वालों के नए-नए वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसा ही कुछ वाकया फिर से देखने को मिला है। इस वीडियो में स्टंट करने वाला लड़का हम उम्र दिख रहा है। इस स्टंटबॉय ने अपने कानों में इयर फोन लागायें हुए है और गानों की धुन पर स्टंट कर कर रहा है।

इसे भी पढ़िए :  उल्फा अपहर्ताओं ने BJP विधायक के भतीजे को किया मुक्त

 

ये स्टंट बॉय लेडिस कंपार्टमेंट में खड़ा है और ट्रेन के अगल बगल के पोल को छूने की कोशिश कर रहा है। फिर जैसे ही उसे लगता है की लेडिस कोच की कोई महिला उसका वीडियो बना रही है तब वो अपना मुंह छुपाने लगता है..लेकिन स्टंट का भूत अब  भी उतरने का नाम नहीं ले रहा। ये एकबार फिर खतरनाक स्टंट करने में मशगूल हो गया। बिना अपनी जान की परवाह किए। आपको एक बार फिर बता दें कि ये घटना मुम्बई के हार्बर लाइन रेलवे की है।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई एयरपोर्ट के पास दिखा संदिग्ध ड्रोन, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

गौरतलब है कि ऐसे खतरनाक स्टंट कर हर साल सैंकड़ों लोग अपने जान से हाथ घो बैठते हैं। रेलवे में भी ऐसे युवाओं के खिलाफ सख्त सज़ा के प्रावधान हैं। बावजूद इसके लोग अपनी जान को जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे।

इसे भी पढ़िए :  मुंबई: मराठों ने दिखाई ताकत, आरक्षण की मांग को लेकर निकली बाइक रैली