अब आपके नींद में नहीं पड़ेगी खलल, सोए हुए यात्रियों से टिकट नहीं मांगने आएंगे TTE  

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अब यात्रा के दौरान रात को ट्रेन में सो रहे यात्रियों के नींद में खलल नहीं पड़ेगी। जी हां, रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, रात को सो रहे यात्रियों को टिकट जांचने के लिए अब नहीं उठाया जाएगा। आरक्षित बोगियों (स्लीपर एवं एसी श्रेणियों) में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। यात्रियों की शिकायत पर रेलवे की तरफ से 27 जनवरी को यह आदेश सभी जोन में भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी, 3 जवान शहीद, 3 घायल और एक आतंकवादी ढ़ेर

दरअसल, काफी यात्रियों ने नींद में जगाने पर आपत्ति जताई थी। यात्रियों की शिकायत थी कि थक हारकर जब वह गहरी नींद लेना शुरू ही कर रहे थे कि टीटीई आकर झकझोर देते थे और कहते थे ‘टिकट दिखाइए प्लीज!’ लोगों को खीझ तो बहुत आती है, लेकिन मन मसोस कर फार्मेलिटी तो पूरी ही करनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  दलितों और मुसलमानों के मामले पर संसद में घिरी सरकार

आदेश में कहा गया है कि टिकट चेकिंग स्टॉफ आरक्षित डिब्बों में सफर कर रहे रेल यात्रियों के टिकट को सुबह छह बजे से लेकर रात के दस बजे तक ही चेक कर सकते हैं, यानि अब यात्रियों को नींद से जगाकर टिकट नहीं चेक किया जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  उरी हमला: राहुल ने शहीदों के लिए रखे मौन, BJP सासंद ने की पाकिस्तान पर हमले की वकालत

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse