अब आपके नींद में नहीं पड़ेगी खलल, सोए हुए यात्रियों से टिकट नहीं मांगने आएंगे TTE  

0
फाइल फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। अब यात्रा के दौरान रात को ट्रेन में सो रहे यात्रियों के नींद में खलल नहीं पड़ेगी। जी हां, रेलवे के नए नियमों के मुताबिक, रात को सो रहे यात्रियों को टिकट जांचने के लिए अब नहीं उठाया जाएगा। आरक्षित बोगियों (स्लीपर एवं एसी श्रेणियों) में इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। यात्रियों की शिकायत पर रेलवे की तरफ से 27 जनवरी को यह आदेश सभी जोन में भेजा गया है।

इसे भी पढ़िए :  28वीं बार मोदी आज कर रहे हैं ‘मन की बात’, सुनिए LIVE

दरअसल, काफी यात्रियों ने नींद में जगाने पर आपत्ति जताई थी। यात्रियों की शिकायत थी कि थक हारकर जब वह गहरी नींद लेना शुरू ही कर रहे थे कि टीटीई आकर झकझोर देते थे और कहते थे ‘टिकट दिखाइए प्लीज!’ लोगों को खीझ तो बहुत आती है, लेकिन मन मसोस कर फार्मेलिटी तो पूरी ही करनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  पुराने नोट बदलने जा रहे हैं, बैंक, एटीएम से पैसा निकालने जा रहे हैं, नियम जरूर पढ़ें

आदेश में कहा गया है कि टिकट चेकिंग स्टॉफ आरक्षित डिब्बों में सफर कर रहे रेल यात्रियों के टिकट को सुबह छह बजे से लेकर रात के दस बजे तक ही चेक कर सकते हैं, यानि अब यात्रियों को नींद से जगाकर टिकट नहीं चेक किया जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी बोले, हमारे फौजी लोगों की जान बचाकर भी खाते है पत्थर

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse