IPL 2017: 20 फरवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी

0
प्रतीकात्मक फोटो।
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2017 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 20 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। और दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग आईपीएल का दसवां सीजन पांच अप्रैल 2017 से शुरू होगा। बीसीसीआई ने प्रबंधक समिति से मीटिंग के बाद इसकी पुष्टि कर दी है।

इसे भी पढ़िए :  कोरिया ओपन सीरीज जीत सिंधु ने रचा इतिहास

बीसीसीआई ने बताया कि आठ फ्रेंचाइजी टीमें अधिकतम 143.33 करोड़ रुपये के पर्स के साथ नीलामी में उतरेंगी। टीमें अधिकतम 27 खिलाड़ी रख सकती हैं, जिसमें 9 विदेशी खिलाड़ी शामिल होने चाहिए। नीलामी में 20 विदेशी खिलाड़ियों समेत कुल 76 खिलाड़ियों को खरीदा जा सकेगा।

इसे भी पढ़िए :  राहुल गांधी ने बेंगलुरु में किया 'इंदिरा कैंटीन' का उद्घाटन

इससे पहले आईपीएल के 2017 के लिए खिलाड़ियों की यह नीलामी चार फरवरी को आयोजित होनी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। इसके स्थगन के बाद ऐसी भी रिपोर्ट्स थीं कि खिलाड़ियों की नीलामी का यह कार्यक्रम मुंबई में आयोजित होगा।

इसे भी पढ़िए :  बेंगलुरु छेड़छाड़ मामला: पीएम से बोले सलीम खान, नरेंद्र भाई उठायें कदम

पूरी खबर पढ़ने के लिए आगे क्लिक करें

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse