पंजाब चुनाव में दहशत फैलाने की साजिश, पोलिंग बूथ पर फायरिंग

0
प्रतीकात्मक फोटो।

नई दिल्ली। पंजाब में शुनिवार(4 फरवरी) को हो रहे विधानसभा चुनाव में दहशत फैलाने की साजिश की गई। दरअसल, फिरोजपुर के एक पोलिंग बूथ के बाहर दो अज्ञात बाइक सवार लोगों ने फायरिंग कर दी। इस पोलिंग बूथ को संवेदनशील घोषित किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर के पत्थरबाजों को आर्मी चीफ़ की चेतावनी, कहा ‘पत्थर चलाओगे तो गोली खाओगे’

साथ ही तरनतारन के लालू घुमन गांव में भी तीन अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग की। गोली एक शख्स को लगी, जिसे फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को भारी सुरक्षा के बीच अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  'लाल' आतंक: सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर

साथ ही कई जगहों पर झड़प हुई, पार्टियों के कार्यकर्ता आपस में ​भिड़ गए और एक दूसरे पर ईंट पत्थर भी चलाए। माहौल इतना बिगड़ा कि पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान की तरफ से बॉर्डर पर फायरिंग जारी,स्कूल बंद करने के आदेश