ट्रंप ने किया पुतिन का बचाव, कहा: अमेरिका में भी कई हत्यारे

0
ट्रंप पुतिन
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: डोनाल्ड ट्रंप राष्ट्रपति बनने के बाद से पुतिन का लगातार बचाव और समर्थन कर रहे हैं। अब ट्रंप ने पुतिन को ‘हत्यारा’ कहने पर बचाव किया है।

ट्रंप ने अपने रूसी समकक्ष व्लादीमीर पुतिन को ‘हत्यारा’ बताए जाने को दरकिनार करते हुए कहा कि अमेरिका में भी ‘कई हत्यारे’ हैं और कहा कि अमेरिका इतना ‘मासूम’ नहीं है। हालांकि ट्रंप ने पुतिन के साथ जाने की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  शिवसेना ने पीएम मोदी को दी नसीहत, 'डोनाल्ड ट्रंप की तरह देश हित में करें काम'

इंटरव्यू के एक अंश में ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन का ‘सम्मान’ करते हैं लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि वो साथ आएंगे। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज के बिल ओ रियली को बताया, ‘मैं कई लोगों का सम्मान करता हूं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि मैं उनके साथ जा रहा हूं। वो अपने देश के नेता हैं। मैं कहता हूं कि रूस के साथ न जाने से बेहतर उसके साथ जाना हैं। और रूस अगर आईएसआईएस और दुनिया भर में इस्लामिक आतंकवाद के खिलाफ जंग में हमारी मदद करता है, जो एक बड़ी लड़ाई है तो ये अच्छी बात है।’

इसे भी पढ़िए :  सलाखों में शशिकला: बनीं कैदी नंबर 9434, जेल में बनाएंगी मोमबत्ती, रोज मिलेगी 50 रुपये दिहाड़ी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse