भूकंप आने से हुआ सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश !

0
सैक्स रैकेट
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

नई दिल्ली : सोमवार रात भूकंप ने शकरपुर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। भूकंप के झटके आने के बाद एक मकान की पहली मंजिल की बालकनी से दो लड़कियों को कुछ लोगों ने कूदकर भागते हुए देखा। कुछ देर बाद इस फ्लैट से किसी महिला के चीखने की आवाजें आने लगीं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ महीने से इस फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। हालांकि, पुलिस ने इससे इनकार किया है।

इसे भी पढ़िए :  पंजाब में बीजेपी को तगड़ा झटका: पार्टी अध्यक्ष सांपला ने अमित शाह को भेजा इस्तीफा

मामला जब शकरपुर पुलिस के पास पहुंचा तो उन्होंने खुद को पति-पत्नी बताया। पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके कथित पति को सीआरपीसी की धारा-107/151 में बंद कर दिया गया। सोमवार रात 10:35 बजे आए भूकंप के कारण ज्यादातर लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए थे। कुछ देर बाद जैसे ही लोग अपने-अपने घरों के अंदर जाने लगे, उन्होंने एक फ्लैट की बालकनी से दो लड़कियों को कूदकर भागते हुए देखा। लोगों को लगा कि दोनों भी भूकंप के झटकों से डरकर बालकनी से कूदी हैं। कुछ ही देर में इस फ्लैट के अंदर से महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। आसपास रहने वाले लोग जब इस फ्लैट के बाहर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि एक शख्स फ्लैट के अंदर महिला को बुरी तरह से पीट रहा है। महिला बार-बार उसके चंगुल से छूटकर दरवाजा खोलकर बाहर भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह शख्स हर बार उसे अंदर की तरफ खींच लेता था। लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी।

इसे भी पढ़िए :  चुम्मे के बदले यूपी बिहार देने वाले शिल्पा, गोविंदा बुरे फंसे, अदालत ने माना फरार, हो सकती है कुर्की

अगले पेज पर पढ़िए- सेक्स रैकेट से इनकार कर रही है पुलिस

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse