मोदी के ‘बाथरूम में रेनकोट’ वाले बयान पर भड़के राहुल, बताया शर्मनाक

0
राहुल गांधी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी के ‘बाथरूम में रेनकोट’ वाले बयान की निंदा की। उन्होंने पीएम पर निशाना साधते हुए ट्वीट कर कहा। ‘पीएम ने किसी और तुलना में अपने पद की गरिमा गिराई है, यह बयान शर्मनाक हैं।’ इसके अलावा उन्होंने एक और ट्वीट किया। उसमें उन्होंने कहा कि जब कोई पीएम अपने से पिछले और सीनियर नेता के बारे में ऐसा कहता है तो वह संसद और देश के गौरव को नुकसान पहुंचाता है।

इसे भी पढ़िए :  रहस्यमय हालात में गुम हुआ 3.5 करोड़ कैश, मिला सांसद के दामाद के पास

बुधवार को राज्यसभा में बोलते हुए हुए पीएम मोदी ने मनमोहन सिंह के लिए एक टिप्पणी की थी। जिसपर कांग्रेस के सभी सांसद भड़क गए थे। मोदी ने नोटबंदी को संगठित एवं कानूनी लूट का उदाहरण बताने के बयान को लेकर कहा कि मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्रित्व काल में इतना सब कुछ हुआ लेकिन उनके ऊपर कोई दाग तक नहीं लगा और ‘बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाने की कला डॉ. साहब’ ही जानते हैं और कोई नहीं जानता।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू-कश्मीर: आर्मी लेफ्टिनेंट का गोलियों से छलनी शव मिला, अपहरण के बाद हुई हत्या

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने आगे कहा था कि हर बात में विरोध ठीक नहीं है और कांग्रेस किसी भी रूप में पराजय स्वीकार हीं नहीं करना चाहती.. यह कब तक चलेगा।

इसे भी पढ़िए :  "माया, मुलायम, राहुल को नोटबंदी से परेशानी क्यों"- शाह
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse