जम्मू-कश्मीर: आर्मी लेफ्टिनेंट का गोलियों से छलनी शव मिला, अपहरण के बाद हुई हत्या

0
कश्मीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

कश्मीर में बिगड़े हालातों के बीच बुधवार को सुबह शोपियां में हरमन चौक पर सेना के एक लेफ्टिनेंट का शव मिला है। उनके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। जानकारी के अनुसार शहीद हुए लेफ्टिनेंट उमर फयाज का मंगलवार को अपहरण हुआ था। उनकी मौसी जिला शोपियां के हिंद सितपोरा में रहती है और उसके घर में शादी थी। उमर फैयाज शादी में भाग लेने के लिए पिछले रोज ही अपनी मौसी के घर आए था। मंगलवार की देर रात गए स्वचालित हथियारों से लैस आतंकयिों का एक दल उनकी मौसी के घर में आया और आतंकी उन्हें अगवा कर उसे अपने साथ ले गए। डाक्टर को अगवा किए जाने की सूचना उसी समय पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसी समय डाक्टर को छुडाने के के लिए तलाशी अभियान भी चलाया, लेकिन गुरूवार सुबह हरमेन में उनकी गोलियों से छलनी लाश मिली।

इसे भी पढ़िए :  पुराने नोटों को नष्ट करना RBI के लिए चुनौती, लगेगा 12 महीने से ज्यादा का वक्त

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। उमर फयाज़ के शरीर पर गोलियों के निशान भी हैं। उमर फयाज़ पैरी शोपियां के ही रहने वाले थे, वे आर्मी में डॉक्टर थे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि उन्हें उनके घर से ही किडनैप किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  जम्मू कश्मीर : शोपियां में सेना पर आतंकी हमला, 7 जवान घायल

गौरतलब है कि बता दें कि पिछले हफ्ते शोपियां में पेट्रोलिंग कर रहे आर्मी जवानों पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया था। जिसमें दो जवान शहीद हो गए थे और एक सिविलियन की भी मौत हुई थी। इसके बाद पूरी घाटी में बड़े पैमाने पर एंटी टेरर ऑपरेशन चलाया गया था। बता दें कि हाल ही कुछ वीडियो भी सामने आए थे, जिनसे यह पता चला था कि घाटी में बड़ी संख्या में आतंकी एक्टिव हैं।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी का केन्या में जोरदार स्वागत