किडनैप कश्मीरी आर्मी अफसर का शव शोपियां से बरमाद, शरीर पर गोलियों के निशान

0
आर्मी

कश्मीर के शोपियां में बुधवार सुबह एक आर्मी अफसर का शव बरामद हुआ है। लेफ्टिनेंट उमर फयाज़ पैरी को मंगलवार रात को आतंकवादियों के द्वारा किडनैप किया गया था, जिसके बाद अब शोपियां जिले की हरमेन चौक से उनका शव मिला है। पुलिस इस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। उमर फयाज़ के शरीर पर गोलियों के निशान भी हैं। उमर फयाज़ पैरी शोपियां के ही रहने वाले थे, वे आर्मी में डॉक्टर थे। उन्हें उनके घर से ही किडनैप किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  अब योगी आदित्य नाथ चमकाएंगे मायावती के पार्क, स्मारकों के लिए 10 करोड़ दिए

बता दें कि 1 मई को जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग की गई। इस हमले में भारत के दो जवान शहीद हो गए। जिसके बाद भारतीय सेना ने भी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।

इसे भी पढ़िए :  तमंचे की नोंक पर..भरे मंडप से दूल्हे को भगा ले गई थी ये 'रिवॉल्वर रानी', 2 दिन बाद हुई गिरफ्तार

हाल ही में बॉर्डर पर हमले के अलावा दोपहर को जम्मू एवं कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने एक नकदी वैन पर हमला कर दिया और पांच पुलिसकर्मियों व एक बैंककर्मी की हत्या कर दी थी। यह घटना कुलगाम के पोमबई गांव में हुई, जब अज्ञात संख्या में आतंकवादियों ने जम्मू एवं कश्मीर बैंक की नकदी वैन को निशाना बनाया था।

इसे भी पढ़िए :  सरकार लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को मंजूरी देने की इतनी इच्छुक क्यों? : बंबई हाई कोर्ट