हंगामे से नाराज हामिद अंसारी ने बीच में ही छोड़ी राज्य सभा की कार्यवाही

0
हामिद अंसारी
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। आपको याद हो तो बुधवार को भी पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन को लेकर भी बयान दिया था जिस पर कांग्रेस ने शर्मनाक बयान करार देते हुए खूब हंगामा भी किया था।

 

 

 

गुरुवार को भी सदन में कुछ ऐसा ही माहौल रहा। सबसे दुखद यह रहा कि दोनों ही पक्षों ने सदन के सभापति, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी तक पर आरोप मढ़े। जहां सत्तापक्ष के सांसदों ने कहा कि आपके रहते सदन में ऐसा नकारात्मक माहौल है, वहीं विपक्ष के नेताओं ने भी नियमों की दुहाई देते हुए पक्षपात का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़िए :  पीएम मोदी ने मंत्रियों को दी हिदायत, कहा सिर्फ डिलिवरी पर दें ध्यान

 

 

प्रधानमंत्री के भाषण के अंत में हामिद अंसारी ने अपनी चेयर से उठकर सदन को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने आप दोपहर की कार्यवाही को काफी तकलीफ के साथ देखा। मैं किसी एक पर आरोप नहीं लगाना चाहता क्योंकि अगर इस पूरे प्रकरण को देखें तो सदन के सभी सदस्यों (सत्तापक्ष और विपक्ष) को इस तकलीफदेह स्थिति का आरोप साझा करना पड़ेगा।”

इसे भी पढ़िए :  मोदी-हसीना के बीच शिखर वार्ता आज: 25 समझौतों पर होंगे हस्ताक्षर, लटक सकता है तीस्ता समझौता

 

 

इसके बाद धन्यवाद भाषण पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू हुई। लेकिन जिस तरह से उपराष्ट्रपति को भी सदस्यों की टिप्पणियों और व्यवहार का सामना करना पड़ा, वो वोटिंग के पहले ही सदन छोड़कर चले गए। सदन में वोटिंग का काम उपसभापति कुरियन की उपस्थिति में पूरा हुआ।

इसे भी पढ़िए :  लालू के ठिकानों पर छापे से गरमाई राजनीति, RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर पर की जमकर तोड़फोड़

 

 

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर वोटिंग के समय सदन में संशोधन प्रस्तावों पर वोट देने के लिए विपक्ष का कोई सांसद मौजूद नहीं था। आखिर तक सभी सांसद वॉकआउट कर चुके थे। यह सदन में सरकार और संसदीय प्रक्रिया के लिए एक शर्मनाक स्थिति थी।

 

अगली स्लाइड में खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse