मसूद अजहर पर बदले चीन के सुर, कहा: चीन के लिए आतंक से ज्यादा ‘क्षेत्रीय स्थिरता’ जरूरी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: पठानकोट आंतकी हमले का मास्टरमाइंड और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर को आतंकी घोषित होने से बचाने पर चीन लगातार सफाई पेश कर रहा है। चीन के इस कदम को भारत समेत कई देश निंदा कर रहे हैं।

इस बार चीन के सरकारी अखबार में गुरुवार को छपे एक संपादकीय में मसूद अजहर के मुद्दे पर चीन ने अपने पक्ष का बचाव किया है। संपादकीय में लिखा गया है कि चीन के लिए आतंक से ज्यादा ‘क्षेत्रीय स्थिरता’ जरूरी है। आतंक पर काबू पाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से अपने करीबी सहयोगी की हिफाजत करने में चीन जरा भी नहीं हिचकिचा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  आतंकवाद के मुद्दे पर मोदी ने चीन को घेरा, शी से कहा: आतंकवाद पर मतभेद नहीं हो सकते

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने को लेकर चीनी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इस फैसले पर चीन द्वारा लगाए गए ‘तकनीकी रोक’ का बचाव किया था। चीन ने तर्क दिया था कि यूएनएससी की सेंक्शन कमिटी में इस फैसले पर अभी मतभेद है। मसूद पर बैन लगाने के अमेरिकी प्रस्ताव को रोकने के अपने फैसले का बचाव करते हुए चीन ने कहा था कि इस मामले में संयुक्त राष्ट्र के ‘मापदंडों’ को पूरा नहीं किया गया था।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को चीन देगा आठ आधुनिक हमलावर पनडुब्बी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse