ब्रह्मपुत्र बांध से भारत में प्रवाह प्रभावित नहीं होगा : चीन

0
ब्रह्मपुत्र नदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

दिल्ली: बांध बनाने के लिए ब्रह्मपुत्र की एक सहायक नदी का पानी रोकने को उचित ठहराते हुए चीन ने आज इन आशंकाओं को दूर करने का प्रयास किया कि इससे भारत में नदी का प्रवाह प्रभावित होगा। चीन ने कहा कि निचले इलाकों पर कोई विपरीत असर नहीं होगा।
ब्रह्मपुत्र की सहायक शियाबुकु नदी पर लालहो बांध परियोजना को तिब्बत में खाद्य सुरक्षा और बाढ़ सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण परियोजना बताते हुए चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि सहायक नदी पूरी तरह चीन में स्थित है।

इसे भी पढ़िए :  उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गंगोत्री-यमनोत्री, जंगल और पानी को 'जीवित मनुष्य' का दर्जा

चीन के विदेश मंत्रालय ने बांध को लेकर भारत की चिंताओं पर पीटीआई को दिए लिखित जवाब में कहा, ‘‘परियोजना की जलाशय क्षमता ब्रह्मपुत्र के औसत वाषिर्क प्रवाह का 0.02 फीसदी है। निचले इलाकों में इसके प्रवाह पर विपरीत असर नहीं हो सकता।’’ ब्रह्मपुत्र तिब्बत से अरूणाचल प्रदेश, असम और फिर बांग्लादेश में बहती है।

इसे भी पढ़िए :  इटली में भूकंप के बाद हिमस्खलन, बर्फ में दबा होटल, 30 की मौत

चीन ने एक अक्तूबर को घोषणा की थी कि वह अपनी ‘‘सबसे महंगी’’ बांध परियोजना के लिए तिब्बत में शियाबुकु नदी का जल प्रवाह रोकने जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  सीमावर्ती इलाकों में शांति एवं सौहार्द बरकरार रखना हमारे साझा हितों और सहयोग की जरूरत है: चीन

आगे देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse