अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे: हिलेरी पर भारी पड़ने लगे ट्रंप, 35 सीटों पर आगे,इंडियाना और केन्टकी में जीतें

0
डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन पार्टी के डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझान तेजी से बदल रहे हैं। फिलहाल ट्रंप 139 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। हिलेरी 104 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। राष्ट्र्पति चुनाव जीतने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट चाहिए। पॉपुलर वोट में ट्रंप 50 प्रतिशत मतों के साथ आगे हैं। वहीं हिलेरी को 46 प्रतिशत वोट मिले हैं। इंडियाना और केन्टकी में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई है। जबकि वरमोनेट में हिलेरी क्लिंटन की जीत हुई है। फ्लोरिडा में ट्रंप आगे चल रहे हैं। सीएनएन के मुताबिक, हिलेरी डेलावेयर, इलिनॉयस, मैरीलैन्ड, मैशासुचेटस, न्यू जर्सी, रोड आईजलैंड और कोलंबिया में जीत दर्ज कर सकती हैं। जबकि ट्रंप ओकलाहोमा, मिशिसिपी और टेनेसी से जीत दर्ज कर सकते हैं।

इसे भी पढ़िए :  राखी का दावा, 'कंदील के भाई ने मर्डर से पहले किया होगा रेप'

राष्ट्रपति, सीनेट और कांग्रेस चुनावों के लिए मतदान में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस चुनाव में लगभग 20 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इनमें से तीन करोड़ 50 लाख से ज्यादा मतदाता पहले ही मतदान कर चुके हैं। 6 जनवरी 2017 को अमेरिका के अगले राष्ट्रपति की घोषणा की जाएगी। 20 जनवरी 2017 से अमेरिका का अगला राष्ट्रपति व्हाइट हाउस में कार्यभार संभालेगा।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक के दावे से किया इनकार