पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री होंगे यूएन के नए महासचिव, बान की मून की विदाई

0
यूएन

यूएन के महासचिव बान की मून का पांच साल का दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा हो जाएगा। अब नए महासचिव के रूप में एंटोनियो गुटेरेस को चुना गया है। गुटेरेस पुर्तगाल के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। एंटोनियो गुटेरेस ने वैश्विक संकटों से निबटने के लिए 71 वर्षीय इस वैश्विक निकाय की क्षमता सुधारने के वास्ते उसमें सुधार करने, उसे विकेंद्रीकृत करने एवं लचीला बनाने का निश्चय किया। एंटोनियो 1 जनवरी को संयुक्त राष्ट्र के नौवें महासचिव के रूप में कमान संभाल लेंगे।

 

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष जॉन विलियम ऐश द्वारा महासचिव पद की शपथ दिलाये जाने के बाद गुटेरेस ने 193 सदस्य राष्ट्रों को सांबेधित किया और कहा कि इस वैश्विक निकाय को विकेंद्रीकरण एवं अपनी नौकरशाही को लचीला बनाने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने महासभा से कहा, “यदि उसे क्षेत्र में स्टाफ सदस्य को तैनात करने में नौ महीने लग जाते हैं तो इससे किसी का फायदा नहीं है। संयुक्त राष्ट्र को फुर्तीला, कार्यकुशल एवं प्रभावी होने की जरूरत है। उसे प्रक्रिया पर कम, सेवाओं की आपूर्ति पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, नौकरशाही पर कम और लोगों पर अधिक बल देना चाहिए।”

इसे भी पढ़िए :  बलूच नेता का ऐलान, बलूचिस्तान बना तो पहली मूर्ति नरेंद्र मोदी की लगेगी

 

गुटेरेस ने कहा, “यह संगठन बहुपक्षीयता में अहम है और उसने दशकों की सापेक्षिक शांति में योगदान दिया लेकिन चुनौतियां उनसे निबटने की हमारी क्षमता से आगे निकल रही हैं। संयुक्त राष्ट्र को बदलाव के लिए तैयार रहना चाहिए।”

इसे भी पढ़िए :  अब क्या करेगा पाकिस्तान, आतंकी शिविरों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

 

गुटेरेस को सर्वसम्मति से इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। पंद्रह सदस्यीय सुरक्षा परिषद ने अक्तूबर में इस पद के लिए उनका नाम सर्वसम्मति से अंतिम मंजूरी के लिए महासभा के पास भेजने का फैसला किया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में बान का पांच साल का दूसरा कार्यकाल 31 दिसंबर को पूरा होगा।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर रूस ने किया भारत का खुला समर्थन, कहा भारत की यह कार्रवाई स्वागत योग्य

 

यूएन के नए महासचिव के लिए तैयार की गयी सूची में सबसे आगे गुटेरेस थे। हालांकि सिविल सोसाइटी और कई संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों ने किसी महिला को बान का उत्तराधिकारी बनाने की भी मांग की थी। अपने चुनाव के बाद गुटेरेस ने विश्व की बड़ी चुनौतियों का हल खोजने के लिए समन्वयक एवं सेतु का काम करने का निश्चय किया था।