सर्जिकल स्ट्राइक पर रूस ने किया भारत का खुला समर्थन, कहा भारत की यह कार्रवाई स्वागत योग्य

0
अलेक्जेंडर एम कदाकिन

 

दिल्ली: भारतीय सेना के द्वारा पीओके में किया गया सर्जिकल स्ट्राइक को एक के बाद एक देश अपना समर्थन दे रहे हैं। इस हमले पर पहले ही बांग्लादेश और अमेरिका जैसे देश अपना समर्थन दे चुके हैं। ब्रिटेन में भी वहां की जनता ‘पाकिस्तान में आतंकवाद’ पर संसद में चर्चा के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर सरकार पर दबाव बना रही है। ताजा समर्थन रूस की ओर से आया है। आज रूस ने भी पाकिस्तान के खिलाफ भारत की इस कार्रवाई को सही ठहराया है।   

रूस ने आज कहा कि भारत द्वारा किये गए लक्षित हमले का वह ‘‘स्वागत’’ करता है क्योंकि प्रत्येक देश को अपनी हिफाजत करने का अधिकार है।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान के 'क्वेटा सिटी' में बम धमाका, 12 लोगों की हुई मौत

रूस ने कुछ ही दिन पहले पाकिस्तान से कहा था कि वह अपनी जमीन पर आतंकवादी समूहों की गतिविधियां रोकने के लिए ‘‘प्रभावी’’ कदम उठाये।

भारत में रूस के राजदूत अलेक्जेंडर एम कदाकिन ने कहा कि सीमापार आतंकवाद से मुकाबले में उनका देश हमेशा ही भारत के साथ रहा है।

रूसी दूतावास के अनुसार कदाकिन ने एक समाचार चैनल से कहा, ‘‘सबसे बड़ा मानवाधिकार उल्लंघन तब होता है जब आतंकवादी भारत में सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले करते हैं और शांतिपूर्ण नागरिकों पर हमले करते हैं। हम लक्षित हमले का स्वागत करते हैं। प्रत्येक देश को अपनी रक्षा करने का अधिकार है।’’ उन्होंने भारत को यह भरोसा भी दिया कि उसे रूस..पकिस्तान के संयुक्त सैन्य अभ्यास से चिंतित होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सैन्य अभ्यास ‘‘भारत के जम्मू कश्मीर राज्य के पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र’’ में नहीं हुआ।

इसे भी पढ़िए :  'रूस की सेक्स वर्कर्स दुनिया में सबसे बेहतरीन'- व्लादिमीर पुतिन

गत सप्ताह रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया था कि रूस आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ ‘‘निर्णायक संघर्ष’’ के समर्थन में खड़ा है।

इसे भी पढ़िए :  भारत की सेना ने जंग के लिए कई गांव खाली कराए: चीन

बयान में कहा गया था, ‘‘हम नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच हाल की गंभीर स्थिति को लेकर चिंतित हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘हम पक्षों से आह्वान करते हैं कि तनाव बढ़ने नहीं दें और वर्तमान समस्याओं का हल बातचीत से एवं राजनीतिक तरीकों से निकालें। हम आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ निर्णयक संघर्ष के समर्थन में खड़े हैं।’’ बयान में कहा गया, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान सरकार देश की जमीन पर आतंकवादी समूहों की गतिविधियां रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी।’’