हमले की तैयारी? अमेरिकी तटों के नीचे परमाणु हथियार बिछा रहा रूस!

0
रूस
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

रूस की सेना के एक पूर्व कर्नल और सेना विशेषज्ञ ने एक रूसी अखबार (Komsomolskaya Pravda) को दिए इंटरव्यू में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा है कि ‘रूस अमेरिकी तट की जमीन के नीचे परमाणु हथियार बिछा रहा’ है। दावा करने वाले विशेषज्ञ का नाम विक्तोर बरानेत्ज है। इस इंटरव्यू का अनुवाद मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टिट्यूट (MEMRI) ने किया है। खबर के मुताबिक, विक्तोर ने बताया कि युद्ध की स्थिति में इन बमों में विस्फोट कर सुनामी लाई जा सकती है जिससे अमेरिका के तटीय इलाकों को भारी नुकसान होगा।

इसे भी पढ़िए :  सर्जिकल स्ट्राइक पर रूस ने किया भारत का खुला समर्थन, कहा भारत की यह कार्रवाई स्वागत योग्य

विक्तोर ने स्वीकार किया कि रूस रक्षा क्षेत्र में अमेरिका से ज्यादा खर्च नहीं कर सकता, इसलिए सेना का विस्तार बढ़ाने के लिए वह उस पर दबाव डालता है। इसके अलावा अमेरिका को मात देने के लिए उसके पास न्यूक्लियर मिसाइल हैं जिनमें हवा में विस्फोट किया जा सकता है। उन्होंने दावा किया कि इससे होने वाले नुकसान का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता।

इसे भी पढ़िए :  ब्रिटेन : पुलिस ने 23000 संदिग्ध आतंकियों के पहचान की

उन्होंने कहा कि रूस अमेरिका को ऐसा ‘जवाब’ देने की तैयारी कर रहा है जिसकी वजह से हमले की स्थिति में दोनों देश बर्बाद हो सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘हमारा यह जवाब परमाणु बम हैं जो उसकी (अमेरिका) कार्यप्रणाली को इस तरह प्रभावित करेंगे कि कोई कंप्यूटर उसे कैलकुलेट नहीं कर सकता।’

इसे भी पढ़िए :  युद्ध के लिए रिटायर्ड फ़ौजियों के भरोसे है पाक !, पढ़िए और क्या तैयारी है
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse