Ind vs Ban : मैच का दूसरा दिन, विराट दोहरा शतक बनाकर आउट, भारत- 517/5

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने एक और रेकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब तक सहवाग के नाम एक होम सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड था। जिन्होंने 2004-05 के होम सीजन में 1105 रन बनाए थे। विराट ने उस आंकड़े को अब पार कर लिया है। हैदराबाद में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। इसमें विराट कोहली ने दोहरा शतक जमाया। उसके बाद वह आउट हो गए। उन्होंने 204 रन बनाए।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: भारतीय पारी लड़खड़ाई, गिरे 9 विकेट

कोहली ने 15 पारियों में 1116 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने भारत के ही वीरेंदर सहवाग के 2004-05 सीजन में बने रेकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने 17 पारियों में 69.06 की औसत से 1105 रन बनाए थे।

इसे भी पढ़िए :  चेन्नई के चेपक स्टेडियम में आज आपस में भिड़ेंगे IND और AUS, पहला वन डे आज

कोहली ने 93 की औसत से ये रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने चार शतक और दो हाफ सेंचुरी लगाईं। गौरतलब बात यह है कि इस दौरान कोहली एक बार भी शून्य पर आउट नहीं हुए। सहवाग ने भी 2004-05 के सीजन में चार शतक लगाए थे। सहवाग ने उस दौरान तीन हाफ सेंचुरी भी लगाईं थीं। सहवाग एक बार शून्य पर आउट हुए थे।

इसे भी पढ़िए :  सहवाग ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, कहा- छोटे हमले नहीं, पाक को बड़ी खुराक की ज़रूरत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse