जम्‍मू कश्‍मीर: बांदीपुरा में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान शहीद, दो आतंकी मरे

0
जम्मू कश्मीर
फाइल फोटो
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

भारतीय सेना और आतंकियों के बीच जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा के हाजिन इलाके में मुठभेड़ जारी है। खबरों के मुताबिक इस मुठभेड़ में सेना के 3 जवान शहीद हो गए और 2 आतंकी भी मारे गए हैं।

 

मुठभेड़ देर रात से चल रही है। एक अधिकारी ने बताया कि आतंकिेयों की सूचना मिलने के बाद हाजिन इलाके के पराय मोहल्‍ले को सुरक्षा बलों ने खाली कराया और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। जब सुरक्षाबल सर्च कर रहे थे तभी आतंकिेयों ने फायरिंग शुरू कर दी। बता दें कि रविवार यानि 12 फरवरी को कुलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इसमें दो जवान शहीद हो गए थे। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 4 आतंकियों को ढेर कर दिया था।

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इसे भी पढ़िए :  खौफ के 12 घंटे, 90 राउंड फायरिंग और ATS की कड़ी मेहनत के बाद... ISIS आतंकी एनकाउंटर में ढेर