ISIS और आतंकियों के समर्थकों को सेना प्रमुख ने चेताया, कहा- बख्शे नहीं जाएंगे देशद्रोही

0
बिपिन रावत
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने आतंकियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों पर पथराव करने वालों को सख्त चेतावनी दी है। बुधवार को सेना प्रमुख ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान सेना के ऑपरेशन में बाधा पहुंचाने वाले और सहयोगी रुख नहीं अपनाने वालों को आतंकवादियों के जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर माना जाएगा। सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि जो स्थानीय लोग आतंकवाद को जारी रखना चाहते हैं और पाकिस्तान के साथ-साथ ISIS के झंडे लहरा रहे हैं उन्हें हम देशद्रोही के तौर पर देखेंगे और उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़िए :  सात साल में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा नौकरियां पैदा करने का आंकड़ा: प्रणब मुखर्जी

सेना प्रमुख ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद आतंकवादियों के मददगार लोगों को चेतावनी दी। इससे पहले दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं, मंगलवार के एनकाउंटर में शहीद होने वाले राइफलमैन रवि कुमार का सांबा में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इसे भी पढ़िए :  कांग्रेस का आरोप, मुसलमानों को दरकिनार कर चुना सेना प्रमुख, बदले में मिला ये जवाब
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse