ऐश में कमी आई तो पैसों के लिए कर लिया बहन का अपहरण, मांग डाली एक करोड़ की फ़िरौती, पढ़िए फिर क्या हुआ

0
बहन का अपहरण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

लग्जरी लाइफ जीने में पैसे की कमी आयी तो पहले दोनों भाईयों ने अपनी बहन का अपहरण किया और फिर फिरौती के तौर पर मांगे एक करोड़ रुपये। मामला बिहार के गोपालगंज का है जहां पुलिस ने एक अपहरण की घटना का महज तीन घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। दरअसल शहर के एक बड़े व्यवसायी प्रदीप गोयल की बेटी का अपहरण कर लिया गया था। वारदात बीतने के महज 3 घंटे बाद ही गोपालगंज पुलिस ने न केवल अपहृत स्कूली छात्रा को सकुशल बरामद किया बल्कि मामले का खुलासा भी किया।

इसे भी पढ़िए :  योगी ने पेश किया यूपी सरकार का 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड, बताया आगे का प्लान

इस अपहरणकांड का मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं बल्कि अपहृत स्कूली छात्रा शाम्भवी के चचेरे भाई और मौसेरे भाई ही निकले। गिरफ्तार अपहर्ताओं ने अपनी बहन की रिहाई के बदले एक करोड़ रूपये की फिरौती की मांग की थी। एसपी रविरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किये गए अपहर्ताओ में कुल सात लोग शामिल हैं।

इसे भी पढ़िए :  मंदसौर किसान आंदोलन : हार्दिक के बाद अब सिंधिया भी हिरासत में

सभी दोस्तों ने अपनी लग्जरी लाइफ के लिए इतनी बड़ी रकम की मांग की थी। गोपालगंज के सबसे बड़े व्यवसायी प्रदीप गोयल की 10 वर्षीय बेटी शाम्भवी उर्फ़ गुनगुन गोयल का स्कार्पियो गाड़ी से दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। अपहरण के महज कुछ देर बाद ही अपहर्ताओं ने शाम्भवी के पिता के मोबाइल पर फोन कर एक करोड़ की फिरौती की मांग की थी।

इसे भी पढ़िए :  आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव की बेटी और दामाद के फार्म हाउस को ईडी ने किया अटैच

अगले पेज पर पढ़िए – पुलिस ने कैसे किया मामले का खुलासा

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse