यूपी इलेक्शन तीसरा चरण, मायावती ने डाला वोट, कहा बीएसपी को मिलेंगी 300+ सीट्स

0
वोट
फाइल फोटो, पीटाआई से साभार

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती सुबह तकरीबन 9 बजे वोट डालने पहुंची। वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि बसपा 300 सीट जीतेगी।

उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी की नेता रीता बहुगुणा जोशी ने वोट डालने के बाद कहा कि मुलायम सिंह यादव की इमोशनल स्पीच देखकर साफ पता लगता है कि अपर्णा यादव हार रही हैं। उनसे पहले भारतीय जनता पार्टी के नेता सुधांशु त्रिवेदी भी वोट डालने पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। इससे पहले सपा नेता रामगोपाल यादव मतदान करने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस-सपा का गठबंधन 300 से ज्यादा सीटें जीतेगा। उन्होंने सैफई में वोट डाला।

इसे भी पढ़िए :  यूपी इलेक्शन: बाप-बेटे की रात पर बीजेपी का तंज, देखिए अखबारों में क्या दिया विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में रविवार (19 फरवरी) को सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाले इलाकों में वोट डाले जा रहे हैं। तीसरे चरण में 12 जिले की 69 सीटों पर मतदान हो रहा है। जिसके लिए कुल 826 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें से 106 महिलाएं हैं। इस दंगल में चार ऐसी सीटें हैं, जहां यादव परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर मानी जा रही है। जसवंतनगर, लखनऊ कैंट, सरोजिनीनगर और रामनगर में यादव परिवार के सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। सपा में मची रार के बाद कार्यकर्ताओं में सिर-फुटौव्वल की स्थिति है।

इसे भी पढ़िए :  हैवानियत: भाइयों ने 6 साल की लड़की के साथ पहले किया रेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी