मोदी के बड़े भाई ने संभाला मोर्चा, बीजेपी के लिए मांगे घर-घर जाकर वोट

0

यूपी विधानसभा चुनाव में सभी पार्टी जीतने की लिए जी तोड़ महनत कर रही हैं। बीजेपी भी इस चुनाव के जीतने के लिए पूरी मेहनत कर रही है। पीएम मोदी बनारस से सांसद हैं। ऐसे में बनारस में पार्टी के प्रदर्शन पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। बनारस दक्षिण से पार्टी उम्मीदवार नीलकंठ तिवारी के प्रचार में इन दिनों पीएम मोदी के बड़े भाई सोम मोदी भी दिखाई दे रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  मोदी मंत्रिमंडल में जल्द होगा फेरबदल, रेल मंत्रालय में हो सकता है बदलाव

सूत्रों के अनुसार पार्टी ने इस सीट से श्यामदेव रॉय चौधरी की जगह एक नए चेहरे को मौका दिया है। जिसके चलते लोकल कार्यकर्ता गुस्से में है। ऐसे में पार्टी की तरफ से सोम मोदी अपने भाई के संसदीय क्षेत्र में नीलकंठ तिवारी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

सोम मोदी घर घर जाकर बीजेपी को वोट देने की अपील कर रहे हैं। तो वहीं शहर के कंपनी बाग गर्डन में सुबह की सैर पर आए लोगों से भी वो वोट देने की अपील करते नजर आ रह है। हालांकि सोम मोदी राजनीति में सक्रिए नहीं है लेकिन अपने भाई के संसदीय क्षेत्र के लिए वो विशेष रूप से वक्त निकाल कर प्रचार में लगे हैं। शहर की राजनीति में उनके होने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बन रहा है। बनारस में पीएम की 3 मोर्च को रैली होनी है। वैसे कांग्रेस में ये परिपाटी काफी पुरानी है। प्रियंका गांधी रायबरेली और अमेठी में कांग्रेस के लिए विशेष रूप से प्रचार करती है। अब इसी तरह का चलन बीजेपी में भी देखने को मिल रहा है।

इसे भी पढ़िए :  बाबा रामदेव ने मोदी को दिया बड़ा सरप्राइज, पीएम बोले- बढ़ा दी मेरी जिम्मेदारी, देखें वीडियो