BMC चुनाव 2017 : 227 सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी-शिवसेना आमने-सामने

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुंबई के सियासी गलियारे का किंग कौन होगा वहां के वोटर आज इसका फैसला कर रहे हैं। मुंबई में बीएमसी यानी नगरनिगम के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। बीएमसी की 227 सीटों पर वोटिंग शुरु हो गई है। महाराष्ट्र के बाकी 9 नगर निगम और 11 जिला परिषदों के लिए भी वोटिंग हो रही है।

इसे भी पढ़िए :  UP विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण में 60.03 फीसदी मतदान, 11 मार्च को आएंगे नतीजे

नगर निकाय चुनावों में इस बार स्‍वच्‍छ पानी, सड़कों और कूड़े जैसे परंपरागत मुदों से इतर कुछ नए मुद्दे चर्चा में हैं। देखना यह होगा की किसको मिलता है मौका लोगों की मुश्किलों को खत्म करने का।

इसे भी पढ़िए :  यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया 5 महीने का मास्टरप्लान, पढ़िए-किस-किस को मिलेगा फायदा?

नगर निकाय चुनावों के लिए तमाम जानी-मानी हस्तियां वोटिंग के लिए पहुंच रही हैं। क्रिकेटर संदीप पाटिल और उनकी पत्नी ने शिवाजी पार्क स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। उन्होंने मुंबई के लोगों से घरों से बाहर आकर मतदान करने की अपील भी की। कोलाबा में टीना अंबानी ने मतदान किया। टीना अंबानी ने कहा कि उन्होंने मुंबई में अच्छे काम के लिए मतदान किया। आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने नागपुर में मतदान किया।

इसे भी पढ़िए :  किसानों के पक्ष में MSP तय करने का वादा पूरा नहीं कर रही है भाजपा: AAP
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse