वादा पूरा ना होने पर लोगों ने गडकरी के खिलाफ की नारेबाजी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

मुंबई में मंगलवार को नगरपालिका चुनावों को लेकर जहां एक तरफ लोगों में उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं इन चुनावों में बीजेपी को लोगों का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। वोटिंग से एक दिन पहले सोमवार को नागपुर पहुंचे बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को गुस्से से भरी भीड़ के विरोध का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र में बीजेपी की सरकार है लेकिन नागपुर के लोगों का कहना है कि सरकार द्वारा उनके कई मुद्दों का समाधान नहीं किया जा रहा है।

इसे भी पढ़िए :  घाना में हटाई जाएगी महात्मा गांधी की मूर्ति- जानिए क्यों

नितिन गड़करी की गाड़ी जैसे ही नागपुर शहर के तन्दपेठ क्षेत्र में पहुंची तो लोग सड़क पर आ गए और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। नितिन गड़करी बीजेपी के नागपुर इकाई के अध्यक्ष विकास कुम्भरे के साथ किसी कार्यकर्ता से मिलने उसके घर जाने के लिए निकले थे।

इसे भी पढ़िए :  अब मुसलमानों को मौलवी समझाएंगे 'गाय के फायदे', RSS के एजेंडे को देंगे हवा

क्षेत्र के लोगों को पहले ही पता चल गया था कि किसी बीजेपी नेता का काफिला यहां से गुजरने वाला है इसलिए वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद नितिन गडकरी भीड़ से बच निकलने में कामयाब हुए। नारे लाग रहे लोगों ने कहा कि सरकार हमारी बात नहीं सुनती है। हमारे कई ऐसे मुद्दे हैं जिनपर सरकार कोई काम नहीं कर रही है। हमारी परेशानी सरकार को दिखाई नहीं देती।

इसे भी पढ़िए :  मर्डर से पहले कातिल ने कहा- तेरी बीवी मेरी प्रेमिका है और ये मेरी ही रहेगी

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse