सामने आया किम जोंग के भाई की हत्या का वीडियो, आप भी देखिए

0
किम जोंग
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

कुछ दिन पहले मलेशिया में की गई नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के सौतेले भाई किम जोंग नाम की हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जापानी टेलीविजन को मिले सीसीटीवी फुटेज को देखने से पता चला है कि उत्तर कोरियाई शासक के सौतेले भाई पर पूरी प्लानिंग से हमला किया गया था।

फुजी टीवी को मिला फुटेज हालांकि धुंधला नजर आ रहा है लेकिन इसमें यह दिखाई दे रहा है कि कुआलालंपुर के हवाई अड्डे के बजट टर्मिनल के टिकट काउंटर पर जोंग खड़े हैं और अलग-अलग दिशाओं से दो महिलाएं उनकी ओर आ रही हैं। इनमें से एक महिला उनके पीछे आती है और कुछ सेकेंड तक उनके मुंह पर कुछ रगड़ती है।

इसे भी पढ़िए :  ट्रंप के चुनाव जीतने से खुश क्यों है ISIS ?

इसके बाद महिलाएं शांति से अलग दिशाओं में जाती हुई दिखाई दे रही हैं। इसके बाद फुटेज में किम को हवाई अड्डे के कार्यकर्ताओं और सुरक्षा अधिकारियों की तरफ जाते हुए देखा जा रहा है। इस दौरान उनके हाव-भाव से लगता रहा है कि उन्हें मदद की जरूरत है। इसके बाद वह उनके साथ हवाई अड्डे के क्लीनिक जाते हुए दिखाई देते हैं। फुजी टीवी ने यह खुलासा नहीं किया है कि उसे वीडियो फुटेज कैसे मिला। जिस समय किम, मकाऊ जाने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे थे उस समय इन फुटेज को सुरक्षा कैमरों ने कैद किया था।

इसे भी पढ़िए :  ओम पुरी की मौत पर गहराया रहस्य: दूसरी पत्नी की भूमिका पर शक, पहली पत्नी से करने वाले थे शादी

इसपर मलेशियाई अधिकारियों का कहना है कि हमले के तुरंत बाद अस्पताल जाते समय किम की मौत हो गई थी। मलेशिया के उप राष्ट्रीय पुलिस प्रमुख नूर राशिद इब्राहिम ने कहा कि किम ने हवाई अड्डे के ग्राहक सेवा कर्मचारियों को बताया था कि दो अज्ञात महिलाओं ने एक तरल पदार्थ से उनके चेहरे को रगड़ा था जिसके बाद उन्हें चक्कर आने लगा था।

इसे भी पढ़िए :  तुर्की में नकाम तख्तापलट में शामिल लोगों को न्याय के कटघरे में लाएगा अमेरिका: बराक ओबामा

अगले पेज पर देखिए वीडियो

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse