वसुंधरा की विधायक ने पुलिस पर लगाया आरोप, कहा- मेरी चूड़ियां तोड़ीं, साड़ी फाड़ी

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

राजस्‍थान सरकार की एक महिला विधायक ने सोमवार को कोटा पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। वहीं पुलिस ने बताया कि एक ट्रेफिक चालान को लेकर विधायक के समर्थक वहां हंगामा करने लगे थे। जिसके चलते उन्हें लाठीचार्ज करना पड़ा। विधायक चंद्रकांता मेघवाल और उनके समर्थक कथित तौर पर एक ट्रेफिक नियम के उल्‍लंघन को लेकर पुलिस से भिड़ गए।

इसे भी पढ़िए :  बगावत या बौखलाहट? क्यों मायावती ने किया हर महीने की 11 तारीख को काला दिवस मनाने का ऐलान

समर्थकों ने थाने पर पथराव किया। उन पर आरोप है कि एक पुलिस अधिकारी को थप्‍पड़ भी मार दिया। तनाव बढ़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया और समर्थकों को भगाया। साथ ही विधायक और उनके पति को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने विधायक के पति द्वारा एसएचओ को थप्‍पड़ा मारे जाने की घटना की ना तो पुष्टि की और ना ही इससे इनकार किया। इस बारे में संसदीय कार्य मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और मुख्‍यमंत्री मामले की मॉनिटरिंग कर रही हैं।

इसे भी पढ़िए :  जेएनयू के बाद अब जाधवपुर यूनिवर्सिटी में लगे 'आजादी' के नारे, संघ के सेमिनार का विरोध

विधायक मेघवाल का आरोप है कि सर्किल इंस्‍पेक्‍टर सहित पुलिस‍कर्मियों ने उनसे मारपीट की। उन्‍होंने बताया, ”मेरी चूडि़यां टूट गई, साड़ी फाड़ दी। मेरा हाथ भी टूट गया लेकिन वे नहीं रूके।” करीब तीन घंटे तक यह घटनाक्रम चला। स्‍थानीय मीडिया के अनुसार इस महीने की शुरुआत में भाजपा के एक कार्यकर्ता पुलिस पुलिस ने चालान काटा था।

इसे भी पढ़िए :  रामजस विवाद : गुरमेहर कौर ने छोड़ी दिल्ली

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse