उद्धव ठाकरे ने BJP को बताया कोबरा, कहा- जानता हूं फन कुचलना

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

महाराष्ट्र सरकार में साझेदार शिवसेना और बीजेपी के बीच कड़वाहट अब एक अलग ही मोड़ ले चुकी है। BMC चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी की तुलना ‘कोबरा’ से की है। दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस सरकार से शिवसेना के समर्थन वापस लेने को लेकर चल रही अटकलों के बीच एनसीपी चीफ शरद पवार ने ऐलान किया है कि अगर ऐसा हुआ तो एनसीपी फडणवीस सरकार को समर्थन नहीं देगी।

इसे भी पढ़िए :  एनएसजी के मुद्दे पर मोदी की कूटनीति पर कांग्रस ने उठाये सवाल

21 फरवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले शिवसेना प्रमुख ने एक रैली में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘पिछले 25 सालों से हमारा गठबंधन कोबरा के साथ था जो अब अपना सर उठाने लगा है। मुझे पता है कि इसे कैसे कुचला जाता है।’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम फडणवीस पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप भी लगाया।

इसे भी पढ़िए :  2000 के नकली नोट बनाने वाला गिरोह पकड़ाया, फोटोकॉपी और ग्लिटर पैन से बना रहा था नकली नोट

गौरतलब है कि शिवसेना और बीजेपी के बीच 25 सालों तक गठबंधन रहा है लेकिन वक्त के साथ दोनों के रिश्तों में कड़वाहट बढ़ती गई। ताजा विवाद बीएमसी चुनाव से पहले सीटों की शेयरिंग को लेकर हुई। शिवसेना ने कुल 227 सीटों में से सिर्फ 60 सीटें बीजेपी को देने की पेशकश की थी जिसे बीजेपी ने अपना अपमान बताते हुए ठुकरा दिया। इसके बाद दोनों पार्टियों ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का फैसला किया। इसके बाद सीएम फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे दोनों खुलकर एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं।

इसे भी पढ़िए :  शर्मनाक : अस्पताल में चूहों ने कुतर डाली नवजात की उंगली, रेबीज होने का खतरा

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse