‘लोगों को बांटने वाली है मोदी की नीति’- राहुल गांधी

0
राहुल गांधी
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को यूपी के अमेठी में रैली कर रहे हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस की भविष्य योजनाओं को बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने रोजगार का वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने देश के सबसे अमीर 50 लोगों का भला किया है। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी उनके बारे में गलत बातें करते हैं। कांग्रेस की योजनाओं के बारे में बताते हुए राहुल ने कहा कि अगर उनकी सरकार आती है तो यूपी में फूड पार्क बनाएंगे।

इसे भी पढ़िए :  सृजन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

 

राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, आप चाहते हो सरदार पटेल को आरएसएस का बना दें, आपको उनका जितना प्रयोग करना है करें, लेकिन महापुरुषों को मत बांटे। वे एक हैं। पहले मोदी जी मुस्कुराते थे, लेकिन अब उनका तरीका बदल गया है। जो उनका पुराना तरीका है लोगों को तोड़ने का, वो शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़िए :  सपा से गठबंधन से पहले ही रालोद में दोफाड़ के आसार

 

प्रधानमंत्री मोदी के श्मशान वाले बयान पर राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी मोदी जी जाते हैं नफरत फैलाते हैं। उन्होंने एक शेर पढ़ते हुए कहा, “हिन्दू बनेगा ना मुसलमान बनेगा। इंसान की औलाद है, इंसान बनेगा।” राहुल ने कहा कि सच्चाई यह है कि मोदी जी चुनाव हार गए हैं। मोदी जी जितनी चाहें नफरत फैला सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश उनकी बात नहीं सुनेगा।

इसे भी पढ़िए :  तंत्र-मंत्र जानता तो सबसे पहले मोदी को हटाकर मुलायम को PM बनाता: शिवपाल यादव

 

आगे की स्लाइड्स में पढ़ें और क्या बोले राहुल गांधी

Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse