दिल्ली का दिल कहे जाने वाले कनॉट प्लेस में स्थित एक फेमस रेस्टोरेन्ट का वीडियो वायरल है। जहां पर एक कर्मचारी पैरों से आटा गूंथ रहा है। ये वीडियो है कनॉट प्लेस के ‘काके द ढाबा’ का।
ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक होटल कर्मचारी को छत पर पैर से आटा गूथते हुए देखा जा सकता है। आज तक इस वीडियो की प्रमाणिकता नहीं जांच पाया है। लेकिन इस वीडियो को ट्विटर पर लोग नाराज़गी के साथ शेयर कर रहे हैं।
So how many of you have heard about the great food at Kake – Da – Hotel? pic.twitter.com/lB9cLHA1W8
— kaveri (@ikaveri) February 19, 2017
इस वीडियो की सच्चाई और इससे जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन जब काके द ढाबा जैसे फेमस होटल का ये हाल है तो बाकी जगह क्या होता होगा ये वाकई चिंताजनक है।