शोपियां आतंकी हमले की हिजबुल ने ली जिम्मेदारी, 4 जवान शहीद

0
हिजबुल
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने सेना पर हमला कर दिया। इस हमले में चार जवान शहीद हो गये जबकि एक महिला की मौत हो गई। क्रॉस फायरिंग के दौरान सेना के सात जवान गोलियां लगने से घायल हो गए।

इसे भी पढ़िए :  कश्मीर में होने वाली हर गड़बड़ी के लिए पाकिस्तान पर दोष मढ़ना सही तरीका नहीं: विपक्षी दल

दरअसल गुरुवार रात सेना का गश्ती दल शोपियां के कुंगू में सर्च ऑपरेशन के बाद लौट रहा था। लौटते वक्त रात करीब दो बजे मुलू चित्रागम में आतंकियों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में चार जवान शहीद हो गए। घायलों में सेना के दो ऑफिसर भी शामिल हैं। वहीं क्रॉस फायरिंग के दौरान अपने घर में मौजूद एक महिला की भी गोली लगने से मौत हो गई। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले के बाद जवानों की और टुकड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। हालांकि बताया जा रहा है कि हमले के बाद आतंकी फरार हो गए।

इसे भी पढ़िए :  पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने कहा- बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे SIMI के आतंकी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse