तेजस्वी को CM बनाने की मांग पर घिरी राबड़ी देवी, बाद में देनी पड़ी यह सफाई

0
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के एक बयान ने उन्हें ही मुश्किल में डाल दिया। उन्होंने अपने विधायकों की मांग का समर्थन करते हुए कहा की उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहिए, लेकिन थोड़ी ही देर बाद राबड़ी देवी को अपने ही बयान पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने कहा नीतीश ही मुख्यमंत्री हैं और वही रहेंगे। यह सफाई देने की सबसे बड़ी वजह यह थी कि राबड़ी को जल्द ही यह अहसास हो गया था कि इससे गठबंधन की किरकिरी होगी। साथ ही जेडीयू और कांग्रेस इस मुद्दे पर काफी आक्रामक हो गए थे। उन्हें लगने लगा कि इस मुद्दे पर वह अलग-थलग पड़ गई हैं।

इसे भी पढ़िए :  खुर्शीद के खिलाफ जारी हुआ फतवा, 'जय श्री राम' का लगाया था नारा

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में पत्रकारों ने तेजस्वी के मुख्यमंत्री बनाने की आरजेडी विधायकों और कार्यकर्ताओं की मांग पर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, ‘अगर जनता चाहेगी, तो तेजस्वी मुख्यमंत्री बनेंगे। लोकतंत्र में जनता ही मालिक है।’

इसे भी पढ़िए :  दलित से शादी करने पर गर्भवती मुस्लिम महिला को परिजनों ने जिंदा जलाया

इधर, राबड़ी के बयान पर जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई ‘वैकेंसी’ नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है। महागठबंधन के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं।

इसे भी पढ़िए :  यौन उत्पीड़न में घिरे मेघालय के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, राजभवन को 'लेडिज क्लब' बनाने का आरोप

बाकी की खबर पढ़ने के लिए अगले पेज पर क्लिक करे –

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse