गोंडा में सपा-कांग्रेस पर बरसे पीएम, कहा- विपक्ष ने सेना किया का अपमान

0
वोटिंग
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के कैंपेन में पूरी ताकत झोक रखी है। पीएम ने शुक्रवार को गोंडा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश और कांग्रेस पर तीखे वार किए। पीएम ने नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक, वन रैंक वन पेंशन पर विपक्षी दलों को घेरते हुए कहा कि 11 मार्च को चुनावों के परिणाम आएंगे और 13 को केसरिया होली खेली जाएगी। पीएम ने बीजेपी की सरकार बनने पर छोटे किसानों की कर्ज माफी का वादा दोहराया।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी में 2000 या उससे ज्यादा CC की डीजल कारों के रजिस्ट्रेरशन पर लगी रोक हटी

पीएम ने गोंडा की रैली में कहा, ‘भगवान शिव की तरह हिंदुस्तान के लोगों में एक तीसरा नेत्र होता है। उस तीसरे नेत्र से वह भली-भांति परख लेते हैं कि सच क्या है और झूठ क्या है। देश का गरीब से गरीब इंसान भी अच्छे और गलत रास्तों को आसानी से समझ लेता है। हमारे देश में झूठ-मूठ का आरोप लगाने वालों की कमी नहीं है। झूठ फैलाना उनका काम होता है। उनके रोज के झूठ से देखें तो कोई भी इंसान डर जाएगा। इसके बावजूद हमारे देश का गरीब से गरीब इंसान भी सच पकड़ लेता है।’

इसे भी पढ़िए :  MBA पास ये लड़की अपने हुस्न का दीवाना बनाकर ऐसे बनाती थी शिकार, 5 राज्यों में हैं इसके 11 पति
Prev1 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse