गोंडा में सपा-कांग्रेस पर बरसे पीएम, कहा- विपक्ष ने सेना किया का अपमान

0
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse

को परेशानी हुई, लूट का पैसा गया है, एक साथ खड़े हो गए हैं। पिछले 15 साल से एसपी-बीएसपी की उलटबांसी देखने को मिल रही है। 15 साल में एक बार केवल नोटबंदी का मसला आया तब एक बात कहने लगे कि मोदी गलत है।’

पीएम ने ओडिशा और महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में मिली जीत को नोटबंदी के प्रति जनसमर्थन से जोड़ने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देशवासियों को सिर झुका कर नमन करता हूं कि देश की जनता ने ईमानदारी का साथ दिया है। अभी ओडिशा में चुनाव हुआ। वहां इतनी गरीबी है कि हिंदुस्तान के सबसे गरीब जिले वहीं मिलते हैं। अशिक्षा, गरीबी और बेरोजगारी की चर्चा होती है तो लोग ओडिशा का नाम लेते हैं। वह प्रदेश जहां बीजेपी को झंडा रखने की जगह नहीं मिलती थी लेकिन अभी चुनाव हुआ तो ओडिशा से गरीब लोगों का ऐसा जनसमर्थन मिला कि दूसरे चिंता में पड़ गए।’

इसे भी पढ़िए :  पहली बार एकसाथ रैली कर सकते हैं अखिलेश यादव और मायावती

पीएम ने गोंडा में फिर एक बार कांग्रेस मुक्त भारत का नारा दिया। पीएम बोले, ‘अभी महाराष्ट्र चुनावों के नतीजे आए, कांग्रेस कहीं नजर नहीं आ रही, कांग्रेस को साफ कर दिया। पिछले तीन महीने में जहां-जहां चुनाव हुए वहां बीजेपी की ताकत हो या न हो जनता जनार्दन ने तीसरे नेत्र से सच्चाई देख बीजेपी को विजयी बनाया। इस समर्थन से हमें सत्ता का नशा नहीं चढ़ता बल्कि जनता के लिए काम करने की प्रेरणा मिलती है। मैं देश को लूटने वालों को छोड़ने वाला नहीं हूं। 70 साल तक गरीबों से जो लूटा गया उसे गरीबों को लौटाना चाहता हूं। हम देश के सामान्य नागरिक की जिंदगी में बदलाव लाने के लिए काम कर रहे हैं।’

इसे भी पढ़िए :  यूपी की BJP सरकार में ये बनेंगे मंत्री?
2 of 3
Use your ← → (arrow) keys to browse