नीतीश का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, कहा -‘मां गंगा खोज रही है, कहां गया बेटा?’

0
नीतीश
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि गंगा की स्थिति पर आज रोना आता है। हमारा जन्म गंगा नदी के किनारे हुआ। पढ़ाई-लिखाई भी गंगा किनारे हुई। आज देखता हूं कि गंगा पतली और छिछली हो गई है। ऐसा इसके प्रवाह को रोकने के कारण हुआ है।

इसे भी पढ़िए :  10 मिनट में देखिए पिछले 24 घंटे का पूरा घटनाक्रम और आज की एक्सक्लूसिव खबरें, GOOD MORNING COBRAPOST

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग कब-कब गंगा का नाम लेते हैं, उसमें नहीं जाना चाहता हूं। उन्होंने बिना नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला भी बोला। कहा कि वे कहते थे कि गंगा मां ने मुझे बुलाया है। पर, मैं जब बनारस गया तो वहां के लोग बोले कि गंगा मां बुला रही है, कहां गया बेटा? उन्होंने कहा कि हम सारे लोगों से कहेंगे कि चाहे वे राजनीतिक लोग हों या सामाजिक। सोच-समझ कर कुछ बोलें। एक नेता हैं जो रोज बयान बदलते हैं।

इसे भी पढ़िए :  लालू और नीतीश के रास्ते होंगे अलग? जेडीयू नेता केसी त्यागी बोले- बीजेपी के साथ थे ज्यादा सहज

अगले स्लाइड में पढ़ें – मोदी के बारे में और क्या-क्या तंज कसे नीतीश कुमार ने 

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse