लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या के बाद खुदकुशी की कोशिश

0
लिव-इन
प्रतीकात्मक तस्वीर, साभार

नई दिल्ली : दिल्ली के डाबरी इलाके में मर्डर की सनसनीखेज घटना सामने आई है। कैब ड्राइवर ने लिव-इन पार्टनर का गला घोंट कर उसका मर्डर करने के बाद अपने हाथ की नस काट कर जान देने की कोशिश की। उसकी पार्टनर अपने पहले पार्टनर के साथ रहना चाहती थी, जिस वजह से कैब ड्राइवर उससे नाराज था। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह वारदात शनिवार सुबह साउथ वेस्ट दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुई। यहां जानकी पुरी में जोरशन (37) नामक व्यक्ति नीरू (35) नामक महिला के साथ लिव-इन में रहता था। दोनों एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन अपने-अपने पार्टनर को छोड़ कर साथ रह रहे थे। रिश्ते से दोनों की एक-एक बेटी थी।

इसे भी पढ़िए :  पीएम नरेंद्र मोदी के सपनों को अखिलेश कर रहे हैं पूरा!

शनिवार सुबह 11:10 बजे जोरशन ने पुलिस कॉल कर खबर दी कि उसने लिव-इन पार्टनर नीरू का मर्डर कर दिया है। पीसीआर और डाबड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां नीरू मृत पड़ी थी और जोरशन घायल हालत में पड़ा था। पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। नीरू की मौत हो चुकी थी। जोरशन के दाहिने हाथ की नस कटी हुई थी। इलाज के बाद उसे रिलीव कर दिया गया। पुलिस ने नीरू की हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जोरशन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

इसे भी पढ़िए :  साध्वी प्राची की मांग, हिन्दू डॉक्टर करे बुलंदशहर गैंगरेप पीड़ित की मेडिकल जांच

डीसीपी साउथ वेस्ट सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, जोरशन ने बताया कि नीरू अब उसे छोड़ कर अपने पति के पास वापस जाना चाहती थी। जोरशन उससे अलग होने के लिए तैयार नहीं था। उसने बताया कि उसने नीरू को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह तैयार नहीं हुई। इसलिए गुस्से में जोरशन ने उसका मर्डर कर दिया।

इसे भी पढ़िए :  उप्र के शामली में दारोगा व तीन सिपाहियों को जिंदा जलाने का प्रयास