आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, पढ़िए -क्या होगा असर ?

0
सूर्य ग्रहण
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 26 फरवरी को पड़ने जा रहा है। इस सूर्य ग्रहण को भारत, दक्षिण अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, प्रशांत, अटलांटिक, और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा। इंडियन स्टैंडर्ड टाइम के मुताबिक भारत में सूर्य ग्रहण 26 फरवरी यानी कि रविवार को शाम 5  बजकर 40 मिनट पर शुरू होगा और रात 10 बजकर 1 मिनट तक चलेगा। लेकिन रात होने की वजह से इसका पूरा नज़ारा देख पाना मुमकिन नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  रमजान में भी दुबई में बेची जा रही शराब

ये होगा असर

आज का ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा अतः इसका धार्मिक दृष्टिकोण से शुभाशुभ प्रभाव भी मान्य नहीं होगा। परंतु ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इसका प्रभाव संपूर्ण विश्व पर पड़ेगा। कुंभ राशि में घटित होने वाले इस ग्रहण से नौकरीपेशा, मजदूरों, जल संसाधन के कार्यों, मीडिया कर्मियों, राजनेताओं को परेशानी होगी। इस ग्रहण से सोने की कीमतों में थोड़ी मंदी के साथ-साथ कच्चे तेल की कीमतों में कमी भी आएगी।

इसे भी पढ़िए :  शेखर कपूर की बेटी कावेरी ने पहला गाना "डिड यू नो" किया लॉच

क्या है सूर्य ग्रहण ?

वैज्ञानिक नजरिए से सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है। जो सूर्य, चंद्र और पृथ्वी की विशेष स्थिति से बनती है। जब चंद्र, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है तब सूर्य कुछ देर के लिए अदृश्य हो जाता है। पूर्ण ग्रहण के समय पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश अवरुद्ध हो जाता है, जबकि ग्रहण धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है।

इसे भी पढ़िए :  आज है बेहद प्रभावशाली सूर्य ग्रहण: पढ़िए आपके लिए कितना शुभ, कितना अशुभ?

अगले स्लाइड में पढ़ें – 2017 में कब-कब होगा सूर्य ग्रहण

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse