आज है बेहद प्रभावशाली सूर्य ग्रहण: पढ़िए आपके लिए कितना शुभ, कितना अशुभ?

0
सूर्य ग्रहण

आज 1 सितंबर को सूर्य ग्रहण है। ज्योतिषियों के मुताबिक भारतीय समयनुसार ये ग्रहण सुबह 11.40 पर लगेगा और 2 बजे ये ग्रहण चरम पर होगा। दरअसल, ये पूरा सूर्य ग्रहण नहीं है, आज के दिन सूर्य 97 फीसदी कवर होगा।

ये ग्रहण भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल, अफगानिस्तान और फिजी में नहीं दिखेगा, लेकिन अफ्रीकन शहरों में दिखेगा। नॉर्थ अमेरिका, यूरोप, पर्थ में ये आंशिक रूप से दिखाई देगा।

क्या होगा ग्रहण का असर ?

आज पड़ने वाले खग्रास सूर्य ग्रहण के समय ग्रह योगों की स्थिति बहुत खराब दिख रही है। ग्रहों की इस स्थिति से विश्व की समस्यायें बढ़ेगी। इस ग्रहण का सर्वाधिक प्रभाव अफ्रीकी देशों पर पड़ेगा। इन अनेक देशों में अशान्ति व सत्ता संघर्ष रहेगा। पूर्वी एशिया के देशों मौसम तथा तूफान, भूकम्प से लोगों को पीड़ा हो सकती है।

आज का ये ग्रहण काफी प्रभावशाली है। एशिया के कई शहरों में आज इस ग्रहण के बाद तूफान और भूकंप की संभावनाए तेज हो जाएंगी। सभी राशि पर इसका प्रभाव कुछ खास अच्छा नहीं होगा।

इसे भी पढ़िए :  आज है साल का पहला सूर्य ग्रहण, पढ़िए -क्या होगा असर ?

आज के बाद य़े ग्रहण साल 2017 के फरवरी में दिखाई देगा,लेकिन पूरा खगोस ग्रहण अगस्त 2017 में दिखाई देगा।
सूर्यग्रहण तब होता है जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चांद आ जाता है। इसी साल के अंत में चंद्र ग्रहण भी होगा, जो शायद सितंबर के आस-पास बताया जा रहा है।

ये ग्रहण आपकी राशि के लिए कितना शुभ, कितना अशुभ ?

मेष

कुछ लोगों को सामाजिक अपयश का सामना करना पड़ सकता है। वाणी पर नियन्त्रण रखने की आवश्यकता है। काम-धन्धे में अड़चने आयेंगी परन्तु आपके विवके से पुनः गाड़ी पटरी पर आ जायेगी।

वृष

कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्वास्थ्य से संबधित कुछ लोगों को दिक्कते हो सकती है। राय-मशविरा लेकर ही कार्य करें।

मिथुन

कुछ लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है। रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद्दारी करने से मन आशावादी बनेगा। सोंच-विचार कर लिए गये निर्णय ही लाभप्रद ही होंगे।

इसे भी पढ़िए :  मोदी मंत्रिमंडल में 6 और मंत्री हो सकते हैं शामिल

कर्क

नये कार्यो में ज्यादा निवेश से बचना होगा अन्यथा हानि हो सकती है। जीवन के प्रति आशावादी विचार रखने की जरूरत है। घर-गृहस्थी में खर्चो की वृद्धि होगी।

सिंह

कुछ लोगों को शारीरिक व मानसिक पीड़ा हो सकती है। भाईयों से मन-मुटाव भी सम्भव है। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा कर्मचारी आपसे रूष्ट हो सकते है।

कन्या

व्यय की अधिकता बनी रह सकती है जिस कारण आप मानसिक रूप से व्यथित रहेंगे। दोस्तों पर धन का अधिक व्यय करने से बचना होगा। घरेलू मामलों में स्थितियॉ सामान्य बनी रहेगी।

तुला

समय की उपयोगिता व अवसरों को पहचानकर आप लाभ प्राप्त कर सकते है। नयें कार्यो को शुरू करने के लिए यह समय अनुकूल है। बेवजह के झगड़ों से दूर रहेंें।

वृश्चिक

सोंच-समझकर ही कहीं पैसा लगायें अन्यथा आर्थिक क्षति हो सकती है। कुछ लोग अपनी जीविका को लेकर चिंतित हो सकते है। वाहन की गति में नियंत्रण बनाये रखने की जरूरत है।

इसे भी पढ़िए :  अगस्त से शुरू होगी नेट की आवेदन प्रक्रिया

धनु

घर व परिवार को लेकर चिंता बनी रह सकती है। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर भी मन व्यथित रह सकता है। बेवजह किसी पर आशंका करने से स्वंय का म नही परेशान होगा।

मकर

कुछ लोगों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। परिवार में आपसी सहयोग से ही विकास संभव है। आर्थिक स्थिति में पहले की अपेक्षा बेहतरी आने की उम्मीद है।

कुंंभ

जीवन साथी को किसी प्रकार का कष्ट संभव है। दाम्प्त्य जीवन में तालेमल बनाकर रखने से बड़ी से बड़ी मुसीबत का भी डटकर सामना कर सकते है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतना ठीक नहीं है।

मीन

कुछ लोगों पर इस समय रोग हावी हो सकता है। अतः खान-पान पर सावधानी बरतें। आय व व्यय में समानता की स्थिति बनी रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी से टकराव हो सकता है।