UP चुनाव 2017 : पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 38.72 फीसदी मतदान

0

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में अमेठी समेत 11 जिलों की 51 सीटों पर वोटिंग जारी है। दोपहर 1 बजे तक 38.72 फीसदी वोटिंग हुई है।

इस चरण में नेपाल से सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश और तराई के जिलों बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, आंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिलों की सीटों पर मतदान हो रहे हैं, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इसे भी पढ़िए :  मुझे लोग देवी मानते हैं इसलिए कर रहे हैं प्रदर्शन- मायावती

इस दौर में पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिन 51 विधानसभा सीटों पर नेताओं की किस्मत का फैसला होगा, उसमें सबसे अहम राहुल गांधी का संसदीय क्षेत्र अमेठी है। यह चरण सपा और कांग्रेस गठबंधन के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि 2012 के विधानसभा चुनाव में इनमें से करीब 80 फीसदी सीट इन्हीं दोनों पार्टियों ने जीती थी। पिछली बार सपा के खाते में क्षेत्र की 37 सीटें गई थीं, तो वहीं भाजपा और कांग्रेस को पांच-पांच सीटें मिली थीं, जबकि बसपा को तीन और पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं।

इसे भी पढ़िए :  जानें बीजेपी के कांग्रेस मुक्त नॉर्थ ईस्ट के सपने को किसने दिया झटका