चुनावी सभा में बोलें मोदी – दुनिया में भारत की जय-जयकार की वजह मैं नहीं, जनता है

0
मोदी
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को मऊ में जनसभा को संबोधित किया। पहली बार मऊ में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे मोदी ने कहा कि दुनिया में हिन्दुस्तान की जय-जयकार की वजह मैं नहीं, जनता है जिसने 30 साल बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। इससे पहले भीड़ का उत्साह देखकर पीएम भावुक हो गए। भाषण की शुरूआत में ही पीएम मोदी ने दावे के साथ कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार ही आ रही है।

जैसे जैसे चुनाव के चरण नजदीक आ रहे हैं, साफ हो रहा है कि बीजेपी ही जीत रही है। पहले दौर के चुनाव में ही सपा-कांग्रेस गठबंधन की हवा निकल गई थी। प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें समझ आ गया था कि कांग्रेस का कुछ नहीं होने वाला है। इसलिए वे प्रचार में भी देर से उतरीं। सबका साथ और सबका विकास नारे के साथ आगे बढ़ने वाली बीजेपी यूपी में भी विकास की राह पकड़ेगी।

इसे भी पढ़िए :  कुनबे की कलह में जूझ रहे अखिलेश, मुस्लिम वोटरों को झटकने में लगाी मायावती

बीजेपी लोकसभा का इतिहास यूपी में भी दोहराने वाली है। यूपी में 2014 के नतीजे आएंगे। सपा कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी की जनता नतीजों में दूध का दूध कर देगी और पानी का पानी। यूपी के साथ और खेल नहीं होना चाहिए। अगर पूरे देश में यूपी का बोलबाला करना है तो यूपी में बीजेपी की सरकार लानी ही होगी। बुआ-भतीजे पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा दोनों ही समझ ही नहीं पा रहे हैं आखिर क्या हो रहा है। सपा कांग्रेस का गठबंधन फेल हो गया है। सपा और कांग्रेस ने यूपी को पीछे छोड़ दिया है।
विदेश में भारत की जय जयकार होती है

इसे भी पढ़िए :  UP चुनाव: BSP ने जारी की 101 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट, अब तक 401 प्रत्याशी घोषित, पढ़ें- किसे मिला टिकट?

आज अमेरिका में हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है, इंग्लैंड में भी जय जय हो रही है। पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान की जय जयकार हो रही है। मैं नहीं जानता क्यों हो रही है ये जयकार। लेकिन इतना जानता हूं कि विकास के मामले में भारत नई ऊंचाईयां छू रहा है। यूपी का भी विकास होगा। लेकिन यहां एक स्थायी सरकार चाहिए। यहां बीजेपी की सरकार आते ही विकास होना भी शुरू हो जाएगा। मोदी ने कहा, एसपी की नाव डूब चुकी है। छोटी पार्टियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी कोई तिकड़म नहीं करने वाली है। यूपी में बीजेपी पूर्ण बहुमत से आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  सपा छोड़ बीएसपी में शामिल हुए मुलायम के करीबी नारद राय

अगले पेज पर देखिए मोदी का भाषण

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse