अटारी पर लहराया देश का सबसे ऊंचा तिरंगा, PAK ने लगाया जासूसी का आरोप

0

पाकिस्तान से महज कुछ ही दूरी पर स्थित भारत-पाक अटारी बॉर्डर पर रविवार को 360 फुट ऊंचे फ्लैगमास्ट का उद्घाटन किया गया। इसे देश का सबसे ऊंचा फ्लैगमास्ट कहा जा रहा है।

ये तिरंगा 120 लंबा और 80 फुट चौड़ा है। इसके निर्माण पर 3.50 करोड़ रुपये का खर्च आया है। यह पंजाब सरकार के अमृतसर सुधार न्यास प्राधिकरण की परियोजना थी। पंजाब के मंत्री अनिल जोशी ने इस सबसे ऊंचे फ्लैगमास्ट पर देश का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया। इससे पहले झारखंड के रांची में सबसे लंबा 293 फुट ऊंचा तिरंगा लहराया गया था।

इसे भी पढ़िए :  कत्ल के आरोप में जेल की हवा खाने वाले सांसद बोले-'न कभी ‘जन गण मन’ गाया और न कभी गाऊंगा'

लेकिन इस पर भी पाकिस्तान की तरफ से सवाल उठने शुरू हो गए हैं।पाकिस्तान का कहना है कि तिरंगे के लिए जो पोल है, उनमें लंबी दूरी के कैमरे फिट हैं जो पाकिस्तान क्षेत्र की जासूसी कर सकते हैं। हालांकि भारत की ओर से कहा गया है कि ऐसा कुछ नहीं है।

इसे भी पढ़िए :  आखिर क्यों पाकिस्तान पर हमले से बच रहा है भारत ? मजबूरी या कुछ और... देखिए खास कवरेज COBRAPOST IN-DEPTH LIVE

भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया था कि फ्लैगमास्ट जीरो लाइन से पहले 200 मीटर पहले स्थापित किया गया है किसी भी तरह का उल्लंघन नहीं हुआ है। मंत्री अनिल जोशी ने कहा, यह हमारा राष्ट्रीय ध्वज है और कोई भी हमें अपनी धरती पर इसे फहराने से रोक नहीं सकता है।

इसे भी पढ़िए :  अरनब गोस्वामी ने टाइम्स नाऊ से दिया इस्तीफा! लॉन्च कर सकते हैं खुद का चैनल