Ind vs Aus: भारत की 75 रनों से शानदार जीत, सीरीज में 1-1 से बराबरी

0
ऑस्ट्रेलिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंडियन क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों से हराया। 188 रनों टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 112 रन पर ही ढेर गई। दूसरी पारी में आर.अश्विन ने 6 विकेट लिए। ये मैच जीतने के बाद भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  भारत ने डोकलाम से अपनी सेनाएं हटा दी है लेकिन चीन की सेनाएं क्षेत्र में बनी रहेंगी : हु चुनयिंग

 

 
भारत की दूसरी पारी को 274 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने को दूसरी पारी में लगातार झटके लगे। डेविड वॉर्नर (17) और मैट रेनशॉ (5) केवल 22 ही जोड़ पाए थे कि ईशांत शर्मा ने रिद्धिमान साहा के हाथों रेनशॉ को कैच आउट कर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिराया।

इसे भी पढ़िए :  पाकिस्तान को एक और झटका देने की तैयारी में भारत, वापस लेगा मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा !

 

इसके बाद अश्विन ने 42 के कुल योग पर वॉर्नर को पगबाधा आउट कर ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया। वॉर्नर के आउट होने के बाद मेहमान टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ (28) और शॉन मार्श (9) ने तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उमेश यादव ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। स्मिथ के आउट होने के बाद उमेश ने शॉन को भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिकने दिया और 74 के कुलयोग पर उन्हें भी पगबाधा आउट कर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिराया।

इसे भी पढ़िए :  रियो ओलंपिक:  बैंडमिंटन में श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में, बाकी खेलों में आज भी निराशा हाथ लगी

 

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse