लखनऊ के ठाकुरगंज में घर में छुपा आतंकी, एटीएस के साथ मुठभेड़ जारी

0
लखनऊ

लखनऊ के ठाकुरगंज में एक संदिग्ध आतंकी के एक घर में छिपे होने की सूचना है। इस सूचना के आधार पर यूपी एटीएस के कमांडो ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई है। मुठभेड़ आधे घंटे से जारी है।

इसे भी पढ़िए :  बिहार : शराब छुआ तो घर होगा नीलाम!

 

एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस दलजीत चौधरी ने कहा, “यूपी ATS ने दोपहर को यह ऑपरेशन लॉन्च किया है। संदिग्ध आतंकी हाजी कॉलेनी के ठाकुर गंज इलाके में छिपा हुआ है। उसने ATS पर हमला किया था जिसके बाद फोर्स ने हमला किया। हम लोग उसको पकड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।”

इसे भी पढ़िए :  फ्रांस में हमला करने वाला कभी मस्जिद नहीं गया था

 

ठाकुरगंज पुराने लखनऊ का इलाका है और चौक, नक्‍खास जैसे बाजारी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। संकरी गलियों की वजह से संदिग्‍धों को पकड़ने में और परेशानी आ रही है।

इसे भी पढ़िए :  दिल्ली, हरियाणा में भूकंप के झटके, पृथ्वी के 10 किलोमीटर नीचे था केंद्र