Ind vs Aus: भारत की 75 रनों से शानदार जीत, सीरीज में 1-1 से बराबरी

0
ऑस्ट्रेलिया
Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse

इंडियन क्रिकेट टीम ने दूसरे टेस्ट के चौथे दिन मंगलवार को शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 75 रनों से हराया। 188 रनों टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 112 रन पर ही ढेर गई। दूसरी पारी में आर.अश्विन ने 6 विकेट लिए। ये मैच जीतने के बाद भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है।

इसे भी पढ़िए :  विजाग टेस्ट: भारतीय टीम दूसरी पारी में 204 रन बनाकर हुई ढेर

 

 
भारत की दूसरी पारी को 274 रनों पर समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने को दूसरी पारी में लगातार झटके लगे। डेविड वॉर्नर (17) और मैट रेनशॉ (5) केवल 22 ही जोड़ पाए थे कि ईशांत शर्मा ने रिद्धिमान साहा के हाथों रेनशॉ को कैच आउट कर ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिराया।

इसे भी पढ़िए :  राजकोट टेस्ट: टीम इंडिया इंग्लैंड से 163 रन से पीछे, पहली पारी 488 रन पर सिमटी

 

इसके बाद अश्विन ने 42 के कुल योग पर वॉर्नर को पगबाधा आउट कर ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका दिया। वॉर्नर के आउट होने के बाद मेहमान टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे कप्तान स्टीव स्मिथ (28) और शॉन मार्श (9) ने तीसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन उमेश यादव ने 15वें ओवर की अंतिम गेंद पर स्मिथ को पगबाधा आउट कर पवेलियन भेजा। स्मिथ के आउट होने के बाद उमेश ने शॉन को भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिकने दिया और 74 के कुलयोग पर उन्हें भी पगबाधा आउट कर ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिराया।

इसे भी पढ़िए :  ट्वीटर पर राहुल पर कसा तंज, जवाब में राहुल ने किया क्लीन बोल्ड

 

अगली स्लाइड में पढ़ें खबर का बाकी अंश

Prev1 of 2
Use your ← → (arrow) keys to browse