इराक की राजधानी बगदाद में हमला, 15 की मौत, दर्जनों घायल

0
इराक हमला

 

दिल्ली

इराक की राजधानी आज फिर बम के धमाको से दहल उठा। बगदाद में आज श्रृंखलाबद्ध हमलों में 15 लोग मारे गए और 50 से अधिक लोग घायल हुए। इन हमलों में हथियार के एक गोदाम में हुआ विस्फोट शामिल है जिससे इराक की राजधानी के उपर धुंए का गुबार सा बन गया।

इसे भी पढ़िए :  मोदी ने किया वादा- लंका से जुड़ेगा बनारस, अगस्त से शुरू होगी हवाई सेवा

यह हमला इराक की राजधानी में सुरक्षा की कमजोर स्थिति रेखांकित करता है। राजधानी में हाल ही में कई हमले किए गए जिसमें जुलाई में शापिंग सेंटर पर बम विस्फोट की घटना शामिल है जिसमें करीब 300 लोग मारे गए थे।

इसे भी पढ़िए :  कुवैत: शाही परिवार के सदस्य सहित 7 को दी गई फांसी

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पूर्वी बगदाद में कम से कम तीन रॉकेट गिरे जिससे पांच लोग मारे गए और 15 लोग घायल हुए।

इसे भी पढ़िए :  अमेरिकी राष्ट्रपति पद का चुनाव, पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर बात