देखिए वीडियो: चीन ने कैसे एक ही रात में गिरा दिए ब्रिज

0

नई दिल्ली। अक्सर आप भारत में देखते होंगे कि किसी सरकारी काम के लिए सड़क या मकान को गिराने में महीनों लग जाते हैं, लेकिन चीन में ऐसा नहीं है। इसका ताजा प्रमाण तब देखने को मिला जब चीन के पूर्वी शहर नानचांग में एक 1,640 फुट की दो लेन वाले ब्रिज को एक ही रात में नष्ट कर दिया गया। इस ब्रिज को हटाने के लिए अधिकारियों ने 100 बुलडोजरों के सहारे से रात भर में ही ब्रिज को गिरा दिए। चीनी मीडिया के मुताबिक, कारों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी को देखते हुए मेट्रो बनाने के लिए इस ब्रिज को ध्वस्त किया जाना जरूरी था।

इसे भी पढ़िए :  जमात-उद-दावा का सरगना अब्दुल रहमान मक्की ने भारत के खिलाफ उगला जहर