कश्मीर घाटी के 4 जिलों से हटाया गया कर्फ्यू, लेकिन धारा-144 लागू

0

स्थिति में सुधार को देखते हुए कश्मीर के चार जिलों और श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों से शनिवार को कर्फ्यू हटा लिया गया लेकिन एहतियात के तौर पर घाटी के बाकी हिस्सों में कर्फ्यू जारी है।

इसे भी पढ़िए :  इतिहास की व्याख्या करते समय अपनी पसंद की दलील को सही ठहराने के लिए सच से कोई समझौता ना करें: राष्ट्रपति

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘बांदीपोरा, बारामूला, बडगाम और गांदरबल जिलों के साथ-साथ श्रीनगर शहर के कुछ हिस्सों से स्थिति में सुधार को देखते हुए कर्फ्यू हटा लिया गया है।’अधिकारी ने बताया कि जिन इलाकों से कर्फ्यू हटाया गया है, वहां सीआरपीसी की धारा 144 के तहत चार या उससे अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लागू है।

इसे भी पढ़िए :  राजधानी में 2000 या उससे ज्यादा CC की डीजल कारों के रजिस्ट्रेरशन पर लगी रोक हटी

उन्होंने बताया कि घाटी के अनंतनाग, कुलगाम, कुपवाड़ा, पुलवामा और शोपियां जिलों के अलावा शहर के आठ पुलिस थानों में कर्फ्यू अब भी लागू है। अब तक घाटी में स्थिति शांतिपूर्ण रही है।

इसे भी पढ़िए :  शहीद की पत्नी ने कहा, ‘मोदी से कहो दुनिया के नक्शे से पाक को मिटा दें’